प्रिय मित्रों, आज इस लेख में हम आपकों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी पोर्टल igrsup.gov.in के माध्यम से मिलने वाली सुविधा उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण, यूपी0 ऑनलाईन सम्पत्ति पंजीकरण, उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, पंजीकृत लेखपत्र प्रमाण पत्र आवेदन, भारमुक्त प्रमाण पत्र, बारह साला प्रमाण पत्र, विलेखों को प्रमाणित करना, लेखपत्रों पर देय स्टाम्प शुल्क की विवरण तालिका के बारे में सम्पूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रहें हैं।
Table of Contents
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश क्या है? What is IGRSUP.
दोस्तों स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है जिसकी बैवसाईट है www.igrsup.gov.in. इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिकों को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश पर उपलब्ध सुविधाएं।
- ➡ विवाह पंजीकरण (UP MARRIAGE REGISTRATION)
- ➡ सम्पत्ति पंजीकरण
- ➡ पंजीकृत लेखपत्र प्रमाण पत्र आवेदन
- ➡ भारमुक्त प्रमाण पत्र (बारह साला प्रमाण पत्र)
- ➡ विलेखों को प्रमाणित प्रतिलिपि
- ➡ लेखपत्रों पर देय स्टाम्प शुल्क की विवरण तालिका
- ➡ वसीतनामा जमा करना
- ➡ हिन्दू विवाह का पंजीकरण ( UP HINDU MARRIAGE REGISTRATION)
- ➡ आदि
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश पोर्टल आरम्भ करनें का उदेश्य
IGRSUP Portal आरम्भ करने के कुछ उदेश्य निम्न प्रकार हैं-
- ➡ पोर्टल के द्वारा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्त सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करना।
- ➡ ऑनलाईन सुविधाएं द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिकों और सरकार के मध्य पारदर्शिता लाना।
- ➡ उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए सम्पत्ति रजिस्ट्रेशन आसान बनाना।
- ➡ उ0प्र0 के नागरिकों के लिए हिन्दू विवाह रजिस्ट्रेशन आसान बनाना।
- ➡ भारमुक्त प्रमाण पत्र, पंजीकृत लेखपत्र प्रमाण पत्र, विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि ऑनलाईन माध्यम से उपलब्ध कराना।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश पर विवाह पंजीकरण कैसे करें? How to Online Marriage Registration on IGRSUP Portal.
चलिये दोस्तो अब हम आपको बताते हैं कि IGRSUP Portal पर हिन्दू विवाह पंजीकरण कैसे करें। इसके लिये आप निम्न चरणों का पालन करें।
Step-1 सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवाह रजिस्ट्रेशन हेतु बनाई गई आधिकारिक बैवसाईट www.igrsup.gov.in को अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के ब्राउजर में खोल दें। और यदि आप सीधे यहीं से बैवसाईट पर जाना चाहते हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें
यहां क्लिक करें
अब आपके सामने नीचा दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-2 अब आप इस पेज पर दिये गये विकल्प विवाह पंजीकरण के नीचे आवेदन करें वाले विकल्प का चयन करें। जोकि मैने ऊपर दिये गये फोटों में दिशा चिन्ह व गोलकार द्वारा इंगित भी किया हैा
अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-3 इस पेज पर आपकों आपके आधार संख्या प्रमाणीकरण के माध्यम से विवाह पंजीकरण हेतु अपनी सहमति प्रदान करनी होगी तथा नीचे आधार संख्या में मोबाइल अपडेट है या नहीं विकल्प का चयन करना होगा तथा नीले रंग में दिये आवेदन विवाह पंजीकरण वाले विकल्प का चयन करना होगा। जैसा कि मैने ऊपर इंगित किया हुआ है।
चयन करने के बाद आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step-4 दिये गये पेज पर आपको नवीन आवेदन प्रपत्र भरे वाले विकल्प का चयन करना है। जैसा कि ऊपर दिया गया है।
अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-5 इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियां भरनी होंगी। जैसे-
पति का विवरण जो विवाह पंजीकरण के समय भरना है।
- नाम (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- माता का नाम (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- पिता का नाम (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- यदि दोनों का पता न हो तो संरक्षक का विवरण
- विवाह के समय प्रास्थिति
- जन्मतिथि
- ई-मेल
- राष्ट्रीयता
- आयु
- मोबाइल नं0
- निवास का पता (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- जनपद (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- तहसील (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- पिनकोड (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
पत्नी का विवरण जो विवाह पंजीकरण के समय भरना है।
- नाम (हिन्दी व अग्रेजी में)
- विवाह पूर्व नाम (हिन्दी व अग्रेजी में) यदि कभी वर्तमान से भिन्न रहा हो।
- माता का नाम (हिन्दी व अग्रेजी में)
- पिता का नाम
- यदि दोनों का पता न हो तो संरक्षक का विवरण
- विवाह के समय प्रास्थिति
- जन्मतिथि
- ई-मेल
- राष्ट्रीयता
- आयु
- मोबाइल नं0.
- निवास का पता (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- जनपद (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- तहसील (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- पिनकोड (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
विवाह स्थल/पंजीकरण कार्यालय का नाम जो विवाह पंजीकरण के समय भरना है।
- उत्तर प्रदेश या उत्तर प्रदेश से बाहर
- जनपद (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- तहसील (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- पता (हिन्दी में व अंग्रेजी में)
- पिनकोड
- विवाह दिनांक
- विवाह पंजीकरण कार्यालय संबंधी सूचना
Step-6 सभी जानकारियां भरने के बाद आप नीचे दिये गये विकल्प सुरक्षित करें का चयन करें अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
यहां पर आपको आवेदन संख्या एवं पार्सवर्ड मिलेगा जिसे आपको संभाल कर रखना है ताकि आप जरूरत पड़ने पर आवेदन की स्थिति का पता लगा सके। अब आपको नीचे छायाप्रति एवं प्रमाण पत्र अपलोड करें वाले विकल्प का चयन करना है। चयन करते ही आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step- 7 यहां पर आपको निम्नलिखित जानकारिया भरनी होगी तथा संबंधित कागज अपलोड करनें होंगे जैसे-
पति का छायाचित्र एवं प्रमाण पत्र प्रतियां
- पहचान का साक्ष्य
- आधार संख्या.
- निवास का साक्ष्य
- आयु का साक्ष्य
पत्नी का छायाचित्र एवं प्रमाण पत्र प्रतियां
- पहचान का साक्ष्य
- आधार संख्या
- निवास का साक्ष्य
- आयु का साक्ष्य
२ साक्षी का विवरण
- नाम
- पता
- पहचान प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
यहां पर ये सभी जानकारियां आपको भरनी है तथा संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने हैं इसके बाद आप नीचे दिये गये विकल्प सुरक्षित करें का चयन करें अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step- 8 यहां पर आपको निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे।
- संशोधन करें
- हिन्दी विवाह प्रमाणपत्र प्रारूप
- अग्रेजी विवाह प्रमाण पत्र प्रारूप
- पूर्ण सुरक्षित करें
अब आप अगर संशोधन करना चाहते हैं तो संसोधन करें वाले विकल्प का चयन करें वरना जिस भाषा में आपको प्रमाणपत्र चाहिये उस विकल्प का चयन करते हैं पूर्ण सुरक्षित करें वाले विकल्प का चयन करें चयन करने के बाद आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step- 9 यहां पर आपको भुगतान करें वाले विकल्प का चयन करना है तथा अपना प्रमाणपत्र से संबंधित फीस का भुगतान करना है। भुगतान करते ही आपके फार्म सब्मिट हो जायेगा।
दोस्तों यहीं था विवाह पंजीकरण का तरीका।
विवाह पंजीकरण हेतु पोर्टल पर जारी कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।
- विवाह आवेदन फार्म हिन्दी व अंग्रेजी दाेनो भाषाओं में भरना अनिवार्य है।
- दूल्हा या दूल्हन दोनों में से कोई एक भारत का निवासी होना अनिवार्य हैं अन्यथा की स्थिति में आवेदन नहीं किया जा सकता।
- अपना पासवर्ड 8 लेकर १२ डिजिट तक का ही बनाये।
- फोटो का साइज 40kb से कम व Jpg फारमेट में होना चाहिये।
- पहचान पत्र, उम्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र का साइज 70kb से कम व pdf फारमेट में होना चाहिये।
- अपलोड किये गये निवास प्रमाण पत्र पर पता व आवेदन में भरा गया पता भिन्न नहीं होना चाहिए।
- मांगे गये सभी दस्तावेज जैसे फोटो,निवास प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
- दो साक्षियों से संबंधित दस्तावेज निवास प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
- वर एवं वधु द्वारा शपथपत्र अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
- आवेदन करने के पश्चात संबंधित सभी मूल प्रमाणपत्र आवेदन करने की दिनांक से ३० दिनों के अन्दर चयनित कार्यालय में जाकर विवाह पंजीकरण करना है।
- शपथपत्र नोटरी कराने के बाद ही अपलोड करें।
IGRSUP पर आनलाईन सम्पत्ति पंजीकरण कैसे करें? How to Online Property Registration in Uttar Pradesh on IGRSUP website.
चलिये दोस्तो अब हम आपको बताते हैं कि IGRSUP Portal सम्पत्ति पंजीकरण कैसे करें। इसके लिये आप निम्न चरणों का पालन करें।
Step-1 सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु बनाई गई आधिकारिक बैवसाईट www.igrsup.gov.in को अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के ब्राउजर में खोल दें। और यदि आप सीधे यहीं से बैवसाईट पर जाना चाहते हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें
यहां क्लिक करें
अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step-2 इस पेज पर आपको सम्पत्ति पंजीकरण विकल्प के नीचे दिये गये विकल्प आवेदन करें का चयन करना है। चयन करते ही आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step-3 यहां पर आपको नवीन आवेदन वाले विकल्प का चयन करना है। चयन करने के बाद अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा।
Step-4 इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियां भरनी होगी जैसे
- जनपद
- तहसील
- उपनिबंधक
- मोबाइल नं0
- पासवर्ड
- पुन पासवर्ड
- कैप्चा
ये सभी जानकारियां भरने के बाद अब आप नीचे दिये गये विकल्प प्रवेश करें वाले विकल्प का चयन करें।
अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-5 अब इस पेज पर आपको निम्नलिखित सूचनाएं भरनी होंगी जैसे
- संव्यवहार का विवरण (अचल सम्पति का अंतरण बही सं0 १/ वसीयत बही सं0 ३/ विविध लेखपत्र (मुख्तारनामा इत्यादि बही सं0 ४/ प्रमाणिकरत मुख्तारनाम बही सं0 ६)
- लेखपत्र का प्रकार
- नाम हिन्दी व अंग्रजी में
- ईमेल
- मोबाइल नं0
- लेखपत्र प्रस्तुतकर्ता (क्रेता/विक्रेता आदि)
ये सभी जानकारियां भरनं के बाद आप नीचे दिये गये विकल्प आगे बढें का चयन करें। अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा। जिसपर आपका आवेदन क्रमांक भी लिखा होगा कृपया उसे नोट कर लें।
Step-6 इस पेज पर आपको निम्नलिखित सूचनाएं भरनी होंगी जैसे
- अब यहां पर आपकों सम्पत्ति का प्रकार यदि आवासीय है तो सम्पत्ति के प्रकार वाले विकल्प में आवासीय (अकृषक) का चयन करना है तथा नीचे सम्पत्ति विवरण जोडे वाले विकल्प का चयन करना है जैसा कि ऊपर दिखाया गया है।
अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
यहां पर आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होंगी।
- मौहल्ला/गांव/खण्ड/ब्लाक/सैक्टर
- वार्ड/परगना
- कुल/अनुपात्तिक क्षेत्रफल
- सम्पत्ति का विवरण
- सम्पत्ति प्राप्ति का स्त्रोत
- स्टाम्प में छूट का विवरण
- निर्माण की स्थिति
- सेगमेंट चुने
Step-7 यह सब जानकारियां भरने के बाद आप मूल्यांकन करें वाले विकल्प का चयन करें चयन करते ही आपके सामने नीचे एक पेज दिखाई देगा जैसे
Step-8 अब यहां पर आपको सम्पत्ति के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में किसी का मकान या क्या चीज है संबंधित सूचनाएं भरनी होंगी। तथा सम्पत्ति का साईट प्लान या नक्शन संलग्न करना होगा। तथा नीचे दिये गये विकल्प सुरक्षित करें का चयन करना होगा। चयन करने के बाद आपके सामने कुछ नीचे दिये गये पेज की तरह से पेज खुलकर आयेगा
Step-8 अब आपको इस पेज पर सबसे नीचे दिये गये विकल्प आगे बढें पर क्लिक करना है अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
यहां पर आपको क्रेता का नाम दिखाई देगा अब आपको इसमें विक्रेता को जोड़ना है इसके लिये आप ऊपर दिये गये विकल्प विक्रेता जोड़े का चयन करें। चयन करने के बाद आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-9 यहां पर आपको विक्रेता से संबंधित सभी सूचनाएं भरनी है तथा उसे मांगे गये दस्तावेजों को अपलोड करना है और नीचे दिये गये विकल्प सुरक्षित करें का चयन करना है। सुरक्षित करने वाले विकल्प का चयन करते ही आपका विक्रेता भी सुरक्षित हो जायेगा तथा आपको नीचे दिये गया पेज दिखेगा जिसमें क्रेता तथा विक्रेता दोनों का नाम लिखा होगा।
Step-10 अब आपको ऊपर दिये गये विकल्प गवाह जोडे़ का चयन करना है। विकल्प का चयन करते ही आपके सामने गवाह की जानकारियां भरने के लिये नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-10 इसे पेज पर आपको दो गवाहों के नाम जोड़ने हैं तथा नीचे दिये गये विकल्प सुरक्षित करें का चयन करना है। चयन करते ही अब आपके सामने चारों व्यक्तियों की जानकारियां दिखाई देंगी जैसा नीचे दिखाया गया है।
Step-11 अब आपको सुरक्षित करें वाले विकल्प का चयन करना है चयन करते ही आपका आवेदन स्वीकार हाे जायेगा जिसकी स्थिति आप आवेदन की स्थिति वाले विकल्प का चयन कर देख सकते हैं जैसा कि नीचे दिखाया गया है
Step-1२ अगर इसे पेज पर स्थिति पूर्ण आ रही है तो आप नीचे दिये गये विकल्प सुरक्षित करें का चयन करें तथा आगे बढ़े। अब आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलकर आयेगा
Step-13 यहां पर दिये गये किसी भी विकल्प का चयन करके आप भुगतान जमा करा दीजिए।
Step-14 भुगतान जमा करते ही आपका सम्पत्ति पंजीकरण पूर्ण हो जायेगा। बस यही थी IGRSUP सम्पत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया।
मेरे द्वारा लिखे गये अन्य लेखाें को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें
Shadi Anudan Yojna Status | | शादी अनुदान योजना
UP NEW RATION CARD LIST 2020 में नाम कैसे देंखे।
JANSUNWAI PORTAL के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
How to Check PFMS scholarship Status | DBT|
Samagra ID | Samagra Portal के बारे में सम्पूर्ण जानकारी